छत्तीसगढ़

Raipur : महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे ने किया सड़क के डामरीकरण कार्य का भूमिपूजन

टैगोर नगर, शैलेंद्र नगर, बैरन बाजार में लगभग 3 करोड़ की लागत से होगा डामरीकरण

रायपुर। महापौर एजाज ढेबर एवं सभापति प्रमोद दुबे ने गुरुवार को टैगोर नगर, शैलेंद्र नगर बैरन बाजार में लगभग 3 करोड़ की लागत से सड़क के डामरीकरण कार्य का भूमि पूजन किया।

नगर निगम के अध्यक्ष प्रमोद दुबे ने बताया कि कटोरा तालाब संत कंवरराम गली नंबर एक से 11 तक एवं फन फिएस्टा उद्यान एसबीआई गार्डन भगत सिंह उद्यान के चारों ओर तथा टैगोर नगर के डॉक्टर मेमन नर्सिंग होम्स के चारों तरफ चतुर दिशा में सड़कों का जाल लगभग 3 करोड़ की लागत से बनाया जाएगा ।

प्रमोद दुबे ने बताया कि बैरन बाजार क्षेत्र के आशीर्वाद भवन के आसपास के क्षेत्र राम मंदिर क्षेत्र का भी संपूर्ण कार्य किया जाना है। उक्त सभी क्षेत्रों में 15 वर्ष बाद सड़क डामरीकरण का कार्य एवं सड़क को नवीनीकृत किए जाने से लोगों को बड़ी राहत मिलेगी ।

प्रमोद दुबे ने उक्त कार्य की स्वीकृति हेतु लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू का आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर डॉ गोपाल सुंदरानी, तेज कुमार बजाज, संत सिंह कोहली, बबला होतवाणी, बाकर अब्बास,अप्पू वाडिया, राजू पंजवानी ,सीए रवि ग्वालानी, अमरचंद , कैलाश चंदवानी ,इंदु गोदवानी ,अरुण पंजाबी, प्रदीप सिहानी,रिक्की जुदानी, घनश्याम मनवानी, मनोहर चंदवानी ,राहुल पंजाबी भूपेश सतपति धर्मेश सहित अनेक गणमान्य जन उपस्थित थे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button