लोकेशन — छुरिया, छत्तीसगढ़
रिपोर्टर — राधेश्याम शर्मा
छुरिया, छत्तीसगढ़ — छुरिया में पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेता स्वर्गीय राजिंदर पाल सिंह भाटिया की 5वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत खुज्जी विधानसभा स्तरीय विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सामुदायिक भवन में आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में युवाओं, भाजपा कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।
कार्यक्रम में पूर्व सांसद एवं महापौर मधुसूदन यादव शामिल हुए। शिविर में पहुंचने से पहले उन्होंने भाटिया निवास पहुंचकर स्वर्गीय राजिंदर पाल सिंह भाटिया के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और उनके परिवारजनों से मुलाकात की।
रक्तदान शिविर में मधुसूदन यादव ने रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें निःशुल्क हेलमेट एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि रक्तदान जरूरतमंदों के लिए जीवन बचाने वाला पुनीत कार्य है और स्वर्गीय भाटिया की पुण्यतिथि पर रक्तदान के माध्यम से उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी गई है।
कार्यक्रम में अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष एम.डी. ठाकुर, जनपद अध्यक्ष संजय सिन्हा, भाजपा मंडल अध्यक्ष कामता साहू, डीकेस साहू, रविन्द्र वैष्णव सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।
