मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 196 जोड़ों का सामूहिक विवाह संपन्न

Mass marriage of 196 couples concluded under Chief Minister Kanya Vivah Yojana

रीवा मध्य प्रदेश रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 

 

रीवा जिले के जनपद पंचायत जवा में रविवार को मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत जिला स्तरीय सामूहिक विवाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुल 196 जोड़ों का विवाह एवं निकाह पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ संपन्न कराया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सिरमौर विधायक युवराज दिव्यराज सिंह उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नीता कोल ने की। कार्यक्रम में जनपद पंचायत जवा की अध्यक्ष श्रीमती रन्नु बीडी पांडे, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती पूर्णिमा तिवारी, जनपद एवं ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे जोड़े

इस सामूहिक विवाह सम्मेलन में जिले के विभिन्न जनपदों एवं नगरीय निकायों से पात्र जोड़े शामिल हुए। इनमें

जवा – 32

त्योंथर – 26

सिरमौर – 31

रीवा – 23

रायपुर कर्चुलियान – 22

गंगेव – 23

के साथ नगर निगम एवं नगर परिषदों के जोड़े भी शामिल रहे।

योजना से मिल रहा सामाजिक सहारा

मुख्य अतिथि विधायक दिव्यराज सिंह ने नवविवाहित जोड़ों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह योजना आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए अत्यंत सहायक है। इससे उन्हें सम्मानपूर्वक विवाह का अवसर मिलता है और समाज में समरसता को बढ़ावा मिलता है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्रीमती नीता कोल ने सभी नवदंपत्तियों के सुखद एवं समृद्ध जीवन की कामना की तथा योजना के सफल क्रियान्वयन में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों के प्रयासों की सराहना की।

प्रशासनिक टीम की अहम भूमिका

यह आयोजन सामाजिक न्याय विभाग के संयुक्त संचालक के निर्देशन एवं जनपद पंचायत जवा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के संचालन में सामाजिक सुरक्षा अधिकारियों एवं जनपद के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आशीर्वाद और सहायता वितरण

कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने नवदंपत्तियों को आशीर्वाद दिया तथा शासन द्वारा निर्धारित सामग्री एवं आर्थिक सहायता का वितरण किया गया। बड़ी संख्या में आमजन की उपस्थिति के बीच आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Back to top button