शहीद महेंद्र कर्मा के संघर्ष और बलिदान को किया याद, जिला एवं ब्लॉक कांग्रेस ने मनाई जयंती 

Martyr Mahendra Karma's struggle and sacrifice remembered; District and Block Congress observed his birth anniversary.

बलरामपुर/(शोएब सिद्दिकी) जिला कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बलरामपुर द्वारा बुधवार को जिला कांग्रेस कार्यालय (राजीव भवन) में छत्तीसगढ़ के वीर सपूत, आदिवासी समाज के सशक्त नेता एवं नक्सल हिंसा के विरुद्ध संघर्ष के प्रतीक शहीद स्वर्गीय महेंद्र कर्मा की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई।

इस अवसर पर कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महेंद्र कर्मा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उपस्थित नेताओं ने उनके साहस, त्याग, जनसेवा और आदिवासी समाज के उत्थान के लिए किए गए योगदान को याद करते हुए उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने कहा कि महेंद्र कर्मा का जीवन संघर्ष, दृढ़ संकल्प और जनहित के प्रति समर्पण का प्रतीक रहा है। नक्सल हिंसा के विरुद्ध उनका साहसिक संघर्ष और सर्वोच्च बलिदान सदैव आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करता रहेगा।

 

जिला कांग्रेस कमेटी की सदस्य एवं गिरवगंज की सरपंच संस्कृति रक्सेल ने कहा कि शहीद स्वर्गीय महेंद्र कर्मा ने आदिवासी समाज के अधिकारों और क्षेत्र के विकास के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनका त्याग, साहस और जनसेवा का भाव कांग्रेस कार्यकर्ताओं सहित पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि महेंद्र कर्मा के आदर्शों को आत्मसात कर समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाने का प्रयास ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

 

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं जनपद सदस्य समीर सिंह देव, जिला उपाध्यक्ष प्रशांत विश्वास(छोटू बंगाली), महामंत्री जीतेंद्र गुप्ता, कार्यकारणी सदस्य एवं सरपंच संस्कृति रक्सेल, राजा चौबे, उपाध्यक्ष नवनी गुप्ता, पार्षद रीना, वर्जीनिया, प्रशांत बाला, लवकुश सिंह, जयराम सिंह, संजय विश्वास, जय बाला, राहुल विश्वास, सहित ब्लॉक एवं जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, वरिष्ठ कांग्रेसी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Exit mobile version