हमर प्रदेश/राजनीति
chhattisgarh big breaking : अंतागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक भोजराज नाग को नक्सलियों ने दी जान से मारने की धमकी

रायपुर। अंतागढ़ के पूर्व भाजपा विधायक भोजराज नाग को नक्सलियों ने दी जान से मारने की धमकी। धर्मांतरण के विरोध में भोजराज नाग के आंदोलन को बताया गलत।नक्सलियों का बड़ा बयान भोजराज नाग को बताया हिंदुत्व, आरएसएस का एजेंट और गुंडा। मृत्यु के बाद कब्रिस्तान का अधिकार संवैधानिक होने की कही बात। आर एस एस प्रमुख मोहन भागवत और पूर्व मंत्री एवं बस्तर में भाजपा के वरिष्ठ नेता विक्रम उसेंडी पर भी नक्सलियों ने साधा निशाना। नक्सलियों के उत्तर बस्तर डिविजन के सचिव सुखदेव कोड़ों ने जारी किया प्रेस नोट। प्रेस नोट में नक्सलियों का बड़ा पैंतरा उन्होंने कहा आदिवासी ना ही हिंदू है ना ही इसाई वे अपनी स्वतंत्र पहचान के लिए लड़ रहे हैं।



