बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीजापुर जिले के नेशनल पार्क क्षेत्र में माओवादी विरोधी अभियान के दौरान रविवार को डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड) की टीम सर्च आपरेशन पर थी। इसी दौरान सोमवार को सुबह माओवादियों के द्वारा किए गएआइईडी विस्फोट (Bijapur IED Blast) में डीआरजी के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। इसके अलावा इस ब्लास्ट में तीन अन्य जवान घायल हो गए हैं। घायल जवानों का भोपालपटनम स्वास्थ्य केंद्र उपचार चल रहा है। घायल जवानों के नाम पायकु हेमला, भारत धीवर और मुण्डरू राम कोवासी हैं। घायल जवानों की स्थिति सामान्य और खतरे से बाहर बताई जा रही है। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए निकाला गया है और आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था की जा रही है। जिला पुलिस प्रशासन ने बताया कि अभियान पूर्ण होने के बाद विस्तृत जानकारी अलग से शेयर की जाएगी।
छत्तीसगढ़ के बीजापुर में माओवादियों का हमला, DRG जवान शहीद, तीन घायल
Maoist attack in Bijapur, Chhattisgarh, DRG jawan martyred, three injured
