महिला बाल विकास विभाग पर कई गंभीर आरोप

Many serious allegations against the Women and Child Development Department

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
 गरियाबंद जिले के जनपद पंचायत मैनपुर में हुए महिला बाल विकास विभाग के सामान्य बैठक के बाद अब जनपद सदस्य परमेश्वर जैन ने महिला बाल विकास पर सवालों की झड़ी लगा दी है एवं महिला बाल विकास विभाग पर कई गंभीर आरोप मार दिए हैं? परमेश्वर जैन ने आंगनबाड़ी भर्ती में भारी धांधली का आरोप एवं सामान्य सभा की बैठक में जनपद सदस्य के पतियों की दखल पर भी सवाल खड़े किए हैं जनपद सदस्य का आरोप है कि सामान्य सभा की बैठक में चुने हुए जनप्रतिनिधियों स्थान पर उनके पतियों की दखल खुलेआम देखी गई साथ ही महिला बाल विकास विभाग मैनपुर के द्वारा नियमों को ताक में रखकर आंगनबाड़ी की भर्तियां की गई है इस पूरे मामले पर जांच होने पर बड़े खुलासे होंगे ।
Exit mobile version