मनीषा कोइराला नेपाल हिंसा से आहत हुई हैं, पोस्ट कर लिखी ये बात

Manisha Koirala is hurt by Nepal violence, wrote this in a post

मुंबई । अभिनेत्री मनीषा कोइराला (Actress Manisha Koirala) नेपाल में हालिया हिंसा और आगजनी की घटनाओं से गहराई से आहत हुई हैं। सोशल मीडिया पर एक भावुक पोस्ट करते हुए उन्होंने सरकार की कार्रवाई पर कड़ी प्रतिक्रिया दी।

मनीषा ने खून से सना जूता शेयर कर लिखा – ‘आज नेपाल के लिए काला दिन है, जब भ्रष्टाचार और न्याय के लिए उठी जनता की आवाज का जवाब गोलियों से दिया जा रहा है।’
क्यों भड़का नेपाल?

नेपाल में हजारों युवा, खासकर जेनरेशन Z, सोशल मीडिया पर बैन और बढ़ते भ्रष्टाचार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए हैं। सरकार ने फेसबुक, यूट्यूब और एक्स (पूर्व ट्विटर) सहित 26 गैर-पंजीकृत सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स को ब्लॉक कर दिया है। इस फैसले से नाराज लोगों ने काठमांडू और अन्य शहरों में बड़े स्तर पर प्रदर्शन शुरू कर दिए।
हिंसा में दर्जनों की मौत

सोमवार को स्थिति उस समय और बिगड़ गई, जब सुरक्षा बलों ने कई जिलों में प्रदर्शनकारियों पर गोली चला दी। नेपाल के स्वास्थ्य और जनसंख्या मंत्रालय के मुताबिक, अब तक कम से कम 19 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 250 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।

 

Exit mobile version