लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के अमलीपदर मुख्य चौराहे पर स्थित राजपूत इंटरप्राइजेस मोबाइल दुकान में बीती रात अज्ञात चोरों ने दूकान के पिछे दिवार मे सेंधमारी कर लाखों रुपये के मोबाइल फोन पार कर दिए। चोरों ने दुकान का शटर तोड़कर भीतर प्रवेश किया और करीब 50 से अधिक महंगे मोबाइल फोन सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान पर हाथ साफ कर दिया।
वही चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे के डीवीआर को भी उखाड़ कर साथ ले गए, ताकि पुलिस को कोई सुराग न मिल सके। चोरी की यह घटना अमलीपदर थाना क्षेत्र की है।
दुकान संचालक ने सुबह दुकान खोलने पहुंचते ही ताले टूटे देख पुलिस को सूचना दी। मौके पर अमलीपदर पुलिस पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। वहीं आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
गौरतलब है कि पांच साल के भीतर यह दूसरी बड़ी चोरी है जो इसी दुकान में हुई है। पिछले मामले में भी पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी थी। इस बार भी चोरों ने पूरी तैयारी के साथ वारदात को अंजाम दिया है।
स्थानीय व्यापारियों में पुलिस गश्त व्यवस्था को लेकर नाराजगी देखी जा रही है। व्यापारी संघ ने जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।
अमलीपदर थाना पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
