छत्तीसगढ़

ज्वेलरी शॉप में बड़ी चोरी, 20 किलो चांदी के जेवर गायब

Major theft at jewellery shop; 20 kg of silver jewellery missing.

रायपुर। रायपुर के रावतपुरा कॉलोनी में चोरों ने ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाया है। चोर दुकान की दीवार में सेंध लगाकर अंदर घुसे और करीब 20 किलो चांदी, सोने के जेवर समेत कैश लेकर भाग निकले। चोरी गए सामान की कीमत 20 लाख रुपए से ज्यादा बताई जा रही है। पुलिस CCTV खंगाल रही है।

यह मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, चोरों ने रावतपुरा कॉलोनी स्थित श्री गुरु ज्वेलर्स को निशाना बनाया है। रात के समय चोरों ने पहले दुकान की दीवार तोड़ी और उसमें सेंध लगाकर गड्ढा बनाया। इसके बाद उसी रास्ते से दुकान के अंदर दाखिल हुए।

दुकान खोलने पर हुआ चोरी का खुलासा

चोर दुकान में रखे चांदी के जेवर, सोने के गहने और नकदी लेकर फरार हो गए। दुकान संचालक को सुबह दुकान खोलने पर चोरी का पता चला। इसके बाद उन्होंने फौरन मामले के जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने पर टिकरापारा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

फुटेज के जरिए चोरों की पहचान करने और वारदात के दौरान उनके आने-जाने के रास्ते का पता लगाने की कोशिश की जा रही है।

कारोबारी से पूछताछ कर रहे अफसर

शुरुआती जांच में चोरी की वारदात में एक से ज्यादा लोगों के शामिल होने की आशंका है। पुलिस दुकान के साथ-साथ आसपास के रास्तों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाल रही है।

चोरी गए सामान की सही मात्रा और कीमत का भी पता लगाया जा रहा है। पुलिस तकनीकी सबूतों के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी जल्द गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

 

Related Articles

Back to top button