देवीचरण ठाकुर गरियाबंद
देवभोग_ देवभोग क्षेत्र के टिकरापारा नाला के पास शुक्रवार देर शाम दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। देवभोग से अपने गांव खुटगांव जा रहे तीन युवक बाइक से लौट रहे थे। इस दौरान सड़क पर रखे धान के ढेर से बचने की कोशिश में बाइक का संतुलन बिगड़ गया और पीछे से आ रही अज्ञात कार ने जोरदार टक्कर मार दी।
घायल युवकों की पहचान
हादसे में तीन युवक घायल हुए हैं —
1. बसीर मोहम्मद पिता हबीर मोहम्मद (उम्र 18 वर्ष)
2. विकास साव पिता जनार्दन साव (उम्र 24 वर्ष)
3. सोहन नायक पिता बोतकों (उम्र 21 वर्ष)
तीनों को प्राथमिक उपचार के लिए देवभोग अस्पताल लाया गया। डॉक्टरों ने बसीर मोहम्मद और विकास साव की हालत गंभीर बताई और बेहतर उपचार के लिए दोनों को रायपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार,
बसीर मोहम्मद का चेहरा और मुंह का एक हिस्सा बुरी तरह छिल गया है,
विकास साव को गले और छाती में गहरी चोटें आई हैं,
सोहन नायक को सिर और पैर में चोटें हैं और वे देवभोग अस्पताल में भर्ती हैं।
सड़क पर धान रखना बन रहा खतरा
स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि इलाके के कई किसान धान सुखाने या रखने के लिए सड़क का उपयोग कर रहे हैं। इससे वाहनों की आवाजाही में बाधा और दुर्घटनाओं का खतरा लगातार बढ़ रहा है।
छत्तीसगढ़ न्यूज़ की अपील
छत्तीसगढ़ न्यूज़ आप सभी किसान भाइयों से निवेदन करता है कि सड़क पर धान न रखें। यह छोटी सी लापरवाही किसी की जान के लिए बड़ा खतरा बन सकती है। प्रशासन से भी आग्रह है कि इस पर सख्त कार्रवाई की जाए।
