छत्तीसगढ़

गरियाबंद में बड़ा सड़क हादसा, जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप बाल-बाल बचे

Major road accident in Gariaband; Zila Panchayat President Gauri Shankar Kashyap has a narrow escape.

लोकेश्वर सिन्हा गरियाबंद

गरियाबंद में सड़क हादसे में जिला पंचायत अध्यक्ष गौरी शंकर कश्यप बाल बाल बचे,हादसा नेशनल हाइवे 130 सी में उस वक्त हुआ जब वे अपनी इनोवा वाहन से निज निवास से राजधानि जा रहे थे। राजापड़ाव के पहले हाइवे मोड़ में गरियाबंद की ओर से आ रही मालवाहक पिकअप ने सामने से टक्कर मार दिया।हादसे में वाहन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुआ है।जुगाड और मैनपुर थाना के बीच घटित घटना की सूचना पुलिस को भी दे दी गई है।दरअसल नेशनल हाइवे में झरियाबहारा से धूर्वागुडी के बीच अभ्यारण्य के इलाके में सड़क चौड़ी करण नहीं हो रहा है।बरसात भर इस 40 किमी की दूरी में आए दिन सड़क हादसे हो रहे है।माह भर पहले इसी हाइवे में सड़क हादसे में देवभोग रेंजर और उसके चालक की मौत भी हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button