छत्तीसगढ़

मैनपुर के जंगल में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 46 लाख से अधिक नकदी व भारी मात्रा में हथियार बरामद

Major police action in Mainpur forest, over 46 lakh rupees in cash and a huge quantity of weapons recovered

देवीचरण ठाकुर

गरियाबंद_जिले में नक्सल विरोधी अभियान के तहत गरियाबंद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। थाना मैनपुर अंतर्गत ग्राम कड़ेदोरा के सांपसाटी नामक जंगल/पहाड़ी क्षेत्र में माओवादियों द्वारा डंप कर रखी गई नकदी, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है।
मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एस-30 टीम एवं थाना मैनपुर की संयुक्त पुलिस टीम ने 28 फरवरी को जंगल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया। सघन तलाशी के दौरान अलग-अलग स्थानों पर छिपाकर रखी गई सामग्री बरामद की गई।
पुलिस ने मौके से कुल ₹46,31,500/- (छियालीस लाख इकतीस हजार पांच सौ रुपये) नगद, एक भरमार बंदूक, एक एलएमजी बट (स्पेयर), 33 नग भरमार कारतूस, 01 सटका रायफल, 32 डीजल इंजन सेल, 01 लैपटॉप, 02 मोबाइल, 10 इंसास राउंड, 11 एसएलआर राउंड, 45 एके-47 राउंड, 41 नग .303 राउंड, 23 विभिन्न शॉटगन राउंड, 26 नग 12 बोर राउंड, 13 इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 10 नॉन-इलेक्ट्रिक डेटोनेटर सहित अन्य नक्सली उपयोग की सामग्री जब्त की है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर आत्मसमर्पण करने वाले माओवादियों से प्राप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई। इस सफलता से नक्सली संगठन को आर्थिक एवं सामरिक रूप से बड़ा झटका लगा है।
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि जिले में नक्सल विरोधी अभियान लगातार जारी रहेगा और किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button