आबकारी उपनिरीक्षक चंद्रदीप भगत के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई, एक तस्कर गिरफ्तार, 11.09 बल्क लीटर शराब जब्त
Major operation led by Excise Sub-Inspector Chandradeep Bhagat: one smuggler arrested, 11.09 bulk liters of liquor seized.

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: मध्यप्रदेश की 11.09 बल्क लीटर विदेशी शराब जब्त, एक तस्कर गिरफ्तार
बलरामपुर/ (शोएब सिद्दिकी) जिले में अवैध मदिरा के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए आबकारी विभाग लगातार सख्त कार्रवाई कर रहा है। इसी कड़ी में 17 जुलाई 2026 को आबकारी विभाग की टीम ने शंकरगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम लहसुनपाठ में छापेमार कार्रवाई कर मध्यप्रदेश निर्मित विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया।
कार्रवाई के दौरान आरोपी लोकनाथ यादव के कब्जे से 35 पाव रॉयल स्टेज, 23 पाव गोवा स्पेशल तथा 650 मिलीलीटर की 1 बोतल सिम्बा बियर सहित कुल 11.09 बल्क लीटर विदेशी मदिरा जब्त की गई। जब्त शराब मध्यप्रदेश राज्य की पाई गई।
आबकारी विभाग ने आरोपी के विरुद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(1)(क), 34(2), 36 एवं 59(क) के तहत प्रकरण दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया। न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को 17 जुलाई 2026 को जेल भेज दिया गया।
पूरी कार्रवाई विवेचक आबकारी उपनिरीक्षक चंद्रदीप भगत के नेतृत्व में संपन्न हुई। अभियान में आबकारी उपनिरीक्षक अभिषेक कुमार राजवाड़े, राकेश तिर्की, मुख्य आरक्षक गिरजा शंकर शुक्ला, धर्मजीत राम शर्मा, आरक्षक प्रियेश साहू, सचिन यादव, महिला नगर सैनिक कलिस्ता एक्का, हेमंती तिर्की तथा वाहन चालक अमोल सिंह आर्मो एवं दिनेश यादव की सक्रिय भूमिका रही।



