छत्तीसगढ़

लकड़ी तस्करी पर बड़ी कार्रवाई, 3 लाख की सागौन-साल लकड़ी जब्त; दो आरोपी फरार

Major crackdown on timber smuggling; teak and sal wood worth ₹3 lakh seized; two accused absconding.

लोकेश्वर सिन्हा 

गरियाबंद : गरियाबंद के उदंती-सीतानदी टाइगर रिज़र्व में उप निदेशक वरुण जैन के निर्देश पर वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छत्तीसगढ़-ओडिशा सीमा पर चल रही अंतरराज्यीय लकड़ी तस्करी के खिलाफ शिकंजा कसा है। ओड़िसा के रायघर वन परिक्षेत्र के दासपुर गांव में ओड़िसा पुलिस व वन विभाग की संयुक्त टीम ने तीन संदिग्ध परिसरों की तलाशी ली। कार्रवाई के दौरान ड्रोन निगरानी, डॉग स्क्वाड की भी मदद ली गई। तलाशी में करीब 3 से 4 घनमीटर बेशकीमती सागौन, साल की लकड़ी बरामद हुआ है जिसकी अनुमानित कीमत करीब 3 लाख रुपये बताई जा रही है, दो संदिग्ध मौके से फरार हो गए, जिनकी तलाश जारी है वन विभाग ने 10 हजार का इनाम भी रखा गया है वही रायघर वन परिक्षेत्र के रिकॉर्ड भी खंगाले जा रहे हैं, ताकि लकड़ी तस्करी के पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button