छत्तीसगढ़

अवैध खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई: बिना अभिवहन पास चूना पत्थर गिट्टी से भरे 3 ट्रेलर जब्त

Major crackdown on illegal mineral transport: 3 trailers loaded with limestone aggregate seized for lacking transit passes.

राज्य में अवैध खनन एवं परिवहन पर प्रशासन की सख्ती जारी

खनिज विभाग और जिला स्तरीय टास्कफोर्स की संयुक्त कार्रवाई

रायपुर । प्रदेश में अवैध खनिज उत्खनन, परिवहन एवं भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण के लिए जिला प्रशासन और खनिज विभाग द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले में खनिज विभाग की टीम ने बिना वैध अभिवहन पास के खनिज परिवहन कर रहे तीन ट्रेलर वाहनों को जब्त किया है।

जानकारी के अनुसार, कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के निर्देश पर खनिज अमला द्वारा प्रेमनगर क्षेत्र में खनिज वाहनों की सघन जांच की गई। जांच के दौरान तारा मुख्य मार्ग पर चूना पत्थर गिट्टी से भरे तीन ट्रेलर वाहन बिना अभिवहन पास के परिवहन करते पाए गए। प्रारंभिक जांच में वाहन जिला जांजगीर-चांपा स्थित क्रशर से लोड होकर संचालित होना पाए गए।

खनिज विभाग ने संबंधित वाहन मालिकों के विरुद्ध अवैध खनिज परिवहन का प्रकरण दर्ज करते हुए तीनों ट्रेलरों को पुलिस थाना प्रेमनगर की अभिरक्षा में रखा है। प्रकरण में नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

प्रदेश में खनिज संसाधनों के संरक्षण एवं राजस्व हानि रोकने के उद्देश्य से जिला स्तरीय टास्कफोर्स और खनिज अमला द्वारा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी और जांच अभियान संचालित किए जा रहे हैं। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन अथवा भण्डारण में संलिप्त पाए जाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध भविष्य में भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button