छत्तीसगढ़

अंतरराज्यीय गांजा तस्करी का बड़ा खुलासा

Major breakthrough in interstate cannabis smuggling case

जशपुरनगरः जशपुर पुलिस ने जिले भर में नाकाबंदी कर एक ही दिन में तीन अलग-अलग कार्रवाई में 552 किलो गांजा जब्त किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तस्करों के दो तस्करों को गिरफ्तार करने के साथ तीन लग्जरी कार जब्त किया है। एसएसपी डा लाल उमेद सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस में बताया कि पुलिस को मुखबीरों से सूचना मिली थी कि ओडिशा की ओर से बड़ी मात्रा में तस्कर,छत्तीसगढ़ के जशपुर होते हुए दूसरे राज्यों की ओर जा रहे हैं।

सूचना पर पुलिस ने मंगलवार की शाम को जिले के कुनकुरी,नारायणपुर,बगीचा और कांसाबेल में नाकाबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की। नाकाबंदी के दौरान शाम लगभग साढ़े 6 बजे कुनकुरी के जय स्तंभ के पास पुलिस के जवानों ने तपकरा की ओर से आ रही एक सफेद रंग की इनोवा कार को रूकने का संकेत किया। लेकिन पुलिस को देख कर कार चालक नाकाबंदी तोड़ कर भाग निकला। कुनकुरी पुलिस की टीम ने कार का पीछा किया।

इस दौरान अज्ञात कार चालक बोड़ोछापर गांव के पास कार छोड़ कर,जंगल की ओर भाग निकला। कार की तलाशी लिये जाने पर पुलिस ने प्लास्टिक के बैग में बंधे हुए 311 किलो गांजा जब्त किया। दूसरे मामले में संदिग्ध ब्रेजा कार के पुलिस को देख कर भागने की कोशिश करने पर नारायणपुर पुलिस की टीम ने कार का पीछा कर करने लगी। बगीचा थाना क्षेत्र के डोड़की नदी के पास बगीचा पुलिस द्वारा लगाए गए नाकेबंदी को देख कर तस्कर स्वयं को घिरा हुआ पा कर कार छोड़ कर फरार हो गए।

बगीचा पुलिस द्वारा डोड़की नदी के पास लगाए गए नाकाबंदी में एक सफेद 240 किलो गांजा जब्त किया है। इस तरह तीन मामलों में जशपुर पुलिस ने कुल 552 किलो गांजा जब्त करते हुए,दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किये गए आरोपितों की पहचान ओडिसा के सुंदरगढ़ जिले के लेपड़ीपाड़ा थाना क्षेत्र के बराखाई गांव निवासी सचिंद्र राउत 29 वर्ष और इसी जिले के पलान साह थाना क्षेत्र के मेहताब रोड निवासी मोहम्मद सगीर 26 वर्ष के रूप में हुई। मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए पुलिस ने दोनों तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं कार व गांजा के जखीरे को जब्त कर लिया है।

सिडींकेट के खिलाफ होगी बड़ी कार्रवाई

पत्रकारवार्ता में एसएसपी डा सिंह ने गांजा तस्करी के मामले में तस्करों के बड़े सिंडीकेट के सक्रिय होने की आशंका जताते हुए कहा कि मंगलवार को हुई कार्रवाई के दौरान जब्त किये गए तीनों कार ओडिसा पासिंग है। इसके साथ ही पकड़े गए आरोपित भी ओडिसा के रहवासी है। उन्होनें बताया कि आरोपितों से प्रारंभिक पूछताछ में कार्रवाई के दौरान फरार हुए तस्करों के ओडिसा के रहवासी होने की जानकारी मिली है। इससे ऐसा लग रहा कि गांजा तस्करी में कोई सिंडीकेट सक्रिय हुआ है। इस सिंडींकेट के विरूद्व ओडिसा पुलिस के साथ मिल कर संयुक्त कार्रवाई की जाएगी।

‘मुखबीर की सूचना पर नाकाबंदी कर पुलिस ने तीन अलग-अलग कार्रवाई में 552 किलो गांजा सहित दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान गांजा के साथ तीन लग्जरी कार भी जब्त करने की कार्रवाई की गई है। आपरेशन आघात के तहत नशे के विरूद्व पुलिस का अभियान जारी रहेगा।’ डा लाल उम्मेद सिंह,एसएसपी,जशपुर।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button