गरियाबंद में राजस्व कार्यों में लापरवाही पर बड़ी कार्रवाई, 9 पटवारी निलंबित

Major action taken over negligence in revenue-related work in Gariaband; 9 patwaris suspended

स्थान – गरियाबंद

लोकेश्वर सिन्हा 

गरियाबंद। गरियाबंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने वाले पटवारियों पर जिला प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर के निर्देश पर जिले के 9 पटवारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इन सभी पटवारियों के हल्का क्षेत्रों में गिरदावरी, नक्शा अद्यतन और बटांकन जैसे महत्वपूर्ण राजस्व कार्यों में कोई प्रगति नहीं पाई गई थी। लंबे समय से काम पेंडिंग होने और लगातार चेतावनी के बाद भी सुधार न होने पर यह सख्त कदम उठाया गया है।

बताया गया कि सिर्फ निलंबन ही नहीं, बल्कि जिले के कई अन्य पटवारियों और राजस्व कर्मचारियों को भी लगातार कारण बताओ नोटिस जारी किए जा रहे हैं। काम में ढिलाई बरतने वालों को स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि समय पर कार्य पूरा नहीं किया गया तो आगे और भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

 

 

 

Exit mobile version