गरियाबंद पुलिस द्वारा जुआरियों के विरूद्ध बड़ी कार्यवाही
Major action taken by Gariaband Police against gamblers.

अवैध जुआरियों का भंडाफोड़ कर 6 आरोपी को किया गया गिरफ्तार।
थाना राजिम की कार्यवाही।

गरियाबंद -गरियाबंद पुलिस अधीक्षक वेदव्रत सिरमौर द्वारा समस्त थाना प्रभारियों कों अवैध नशे के परिवहन,बिक्री एवं अवैध पैसों की लेनदेन जुआ,सट्टा के विरूद्व प्रभावी कार्यवाही एवं रोकथाम के संबंध में निर्देशित किया गया था,जिसके परिपालन में आज दिनांक 05.08.2026 थाना राजिम क्षेत्र में मुखबीर द्वारा ग्राम तरीघाट में खुले स्थान पर अवैध पैसो की लेनदेन हार-जीत का दाव लगाकर जुआ खेलने की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस स्टाफ को पेट्रोलिंग वाहन में रवाना किया गया ग्राम तरीघाट में जुआ के विरूद्ध रेड कार्यवाही किया,मौके पर 06 संधिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर नाम 01. भोला वर्मा पिता नमेन्द वर्मा उम्र 36 वर्ष 02.संतोष साहू पिता स्व.भोजराम साहू उम्र 39 वर्ष 03.लीलाराम मारकण्डे पिता दुसुराम मारकण्डे उम्र 39 वर्ष 04.संतोष यादव पिता रामविशाल यादव उम्र 45 वर्ष 05.गजेश साहू पिता स्व.दाउलाल साहू उम्र 37 वर्ष 06.गुलाब साहू पिता चमरू साहू उम्र 40 वर्ष साकिनान सभी तरीघाट थाना राजिम जिला गरियाबंद बताया जिसके कब्जे से नगदी 78600रू, 04 नग मोबाइल किमती 40000रू,एवं 52 पत्ती ताश कुल किमत 118600रू को विधिवत् जप्त कर गवाहो के समक्ष गिरफ्तार किया गया।अवैध जुआ के विरूद्ध विधिवत् कार्यवाही कर धारा 3(2)छ0ग0 जुआ अधिनियम के तहत् अपराद्व पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों को मान0 न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
आरोपीः-
01. भोला वर्मा पिता नमेन्द वर्मा उम्र 36 वर्ष 02.संतोष साहू पिता स्व.भोजराम साहू उम्र 39 वर्ष 03.लीलाराम मारकण्डे पिता दुसुराम मारकण्डे उम्र 39 वर्ष 04.संतोष यादव पिता रामविशाल यादव उम्र 45 वर्ष 05.गजेश साहू पिता स्व.दाउलाल साहू उम्र 37 वर्ष 06.गुलाब साहू पिता चमरू साहू उम्र 40 वर्ष साकिनान सभी तरीघाट थाना राजिम जिला गरियाबंद(छ0ग0)
जप्त सामाग्रीः- 01.नगदी 78600रू, 02. 04नग मोबाइल किमती 40000रू,एवं 03. 52 पत्ती ताश कुल किमत 118600रू


