छत्तीसगढ़
छुरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 30 नग अवैध हीरा के साथ तीन तस्कर गिरफ़्तार

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। गरियाबंद जिले के छुरा पुलिस ने बड़ी कार्यवाही करते हुए 30 नग अवैध हीरा जैसे चमकीला पदार्थ के साथ तीन तस्करों को गिरफ़्तार किया है, पुलिस ने बताया कि तस्कर ओड़िसा राज्य की ओर से आ रहे थे, जहां मुखबिर की सूचना पर ग्राम मोंगरा में घेराबंदी कर तस्करों को पकड़ा है, पकड़े गए तस्कर चंद्रशेखर ठाकुर, आंनद राम, सदाराम छुरा थाना क्षेत्र के रहने वाले है जो अवैध रूप से हीरा तस्करी कर रहे थे। जप्त हीरे की कीमत 1 लाख 30 हजार रुपय है, नया कानून लागू होते ही छुरा थाना में यह पहली बड़ी कार्यवाही है।




