मुंगेली पुलिस की बड़ी कार्रवाई तलवार लहराकर दहशत फैलाने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Major action by Mungeli police, two accused arrested for spreading terror by waving sword

जिला संवाददाता मुंगेली
माखन सिंह
लोकेशन मुंगेली
गेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक स्थान पर तलवार लहराकर लोगों को डराने-धमकाने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देश पर लगातार चलाए जा रहे अभियान के तहत की गई।
मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली मुंगेली क्षेत्र के मल्हा पारा नंदी चौक मुंगेली में दो युवक खुलेआम तलवार लहराते हुए लोगों में भय का माहौल बना रहे थे। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों आरोपियों को पकड़ लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सुनील जायसवाल पिता गणेश जायसवाल (28 वर्ष), निवासी शंकर वार्ड मुंगेली, और आनंद यादव उर्फ भुरवा पिता हेमकुमार यादव (25 वर्ष), निवासी राजेंद्र वार्ड पटवापारा मुंगेली के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के पास से एक-एक नग लोहे की तलवार गवाहों के समक्ष जब्त की।
इस मामले में आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25 और 27 के तहत अपराध दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया गया और न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस कार्रवाई में सिटी कोतवाली प्रभारी निरीक्षक कार्तिकेश्वर जांगड़े के नेतृत्व में प्र.आर. चंद्र कुमार धुव्र, बालीराम ध्रुव, अजय चंद्राकर, अरुण साहू और आरक्षक योगेश यादव की अहम भूमिका रही।
उपपुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी ने स्पष्ट किया है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए इस तरह की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेंगी।



