छत्तीसगढ़
राजिम में खाद्य एवं औषधीय विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही
Major action by Food and Drug Department in Rajim
लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद
गरियाबंद – गरियाबंद के राजिम में खाद्य एवं औषधीय विभाग द्वारा बड़ी कार्यवाही की गई है, राजिम स्थित कुलेश्वर मेडिकल स्टोर के लाइसेंस को निलंबित किया गया है, दरअसल विभाग द्वारा कुछ माह पहले कुलेश्वर मेडिकल में छापामार कार्यवाही की गई थी, इस दौरान कई अमानक, एक्सपायरी दवाएं और प्रतिबंधित नशीली टैबलेट पाया गया था, जिसे विभाग द्वारा सैंपल लिया गया था, जांच के दौरान मेडिकल नियमों का उल्लंघन करना पाया गया, जिसके बाद आज जिला सहायक औषधी नियंत्रक के निर्देश पर राजिम के कुलेश्वर मेडिकल के लाइसेंस को निलंबित किया गया, निलंबन अवधि के दौरान मेडिकल स्टोर पूरी तरह से बंद रहेगा।



