मध्यप्रदेश
थाना डभौरा पुलिस की बड़ी कार्यवाही — कोरेक्स तस्करी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल भेजे गए
Major action by Dabhaura police station – Three accused of Corex smuggling arrested, sent to jail

रीवा मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा
रीवा। पुलिस अधीक्षक शैलेंद्र सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती आरती सिंह के मार्गदर्शन में, एसडीओपी के निर्देशन तथा थाना प्रभारी उनि ऋषभ सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना डभौरा पुलिस ने नशे के कारोबार पर बड़ी कार्रवाई की है।
मुखबिर से सूचना मिली थी कि बरगढ़ दिशा से तीन व्यक्ति नशीली कफ सिरप (कोरेक्स) लेकर बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना पर थाना टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर तीनों आरोपियों —
हिम्मतलाल श्रीवास्तव पिता कन्हैया लाल (उम्र 32 वर्ष) शरद पाठक उर्फ लाला पाठक पिता देवनाथ पाठक, निवासी डभौरा
अमित राय, निवासी कौशांबी (उत्तर प्रदेश)
— को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की।
पूछताछ में आरोपियों ने कोरेक्स सिरप के अवैध परिवहन की बात स्वीकार की। आरोपियों के संयुक्त कब्जे से नशीली कफ सिरप की भारी मात्रा बरामद की गई। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश किया गया, जहाँ से उन्हें केंद्रीय जेल रीवा भेजा गया है।
पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका-
उनि ऋषभ सिंह बघेल, सहायक प्रधान आरक्षक वीरेंद्र कुमार वर्मन, आरक्षक कृष्णेंद, रक्षा तिवारी, जितेंद्र प्रजापति, 818 हसनैन खान, एवं मनोज की विशेष भूमिका रही।
थाना डभौरा पुलिस की इस कार्यवाही से क्षेत्र में नशे के अवैध कारोबार पर कड़ा संदेश गया है।



