मध्यप्रदेश

अमहिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही, लूट और झपटमारी के आरोपी गिरफ्तार

Major action by Amhiya police, accused of robbery and snatching arrested

रीवा – मप्र रिपोर्टर सुभाष मिश्रा 
रीवा। अमहिया थाना पुलिस ने बीती रात हुई लूट और झपटमारी की वारदात का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से लूटे गए मोबाइल फोन और नशीली कफ सिरप भी बरामद की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार 28 सितंबर को फरियादिया पुष्पा सोनी द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि अज्ञात बदमाशों ने उनका पर्स और मोबाइल फोन लूट लिया। मामले को गंभीरता से लेते हुए थाना अमहिया में अपराध क्रमांक 258/2025 धारा 304 BNS पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
तत्पश्चात कंट्रोल रूम रीवा से सूचना मिली कि काले रंग की हीरो स्प्लेंडर पर सवार दो युवक फूलमती माता मंदिर और ज्ञानस्थली स्कूल के पास झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देकर भाग रहे हैं। सूचना के आधार पर अर्जुन नगर रोड स्थित आश्रम के सामने पुलिस ने चेकिंग लगाई। इसी दौरान काली मोटरसाइकिल पर दो युवक आते दिखे जिन्हें रोककर तलाशी ली गई।
जांच में उनके कब्जे से सफेद बोरी में छिपाकर रखी गई 40 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरप बरामद की गई। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने लूट और झपटमारी की वारदात को स्वीकार किया। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल फोन (कीमत लगभग ₹50,000) भी जब्त किए।
गिरफ्तार आरोपी –
1. आकाश शुक्ला पिता कमलेश शुक्ला उम्र 19 वर्ष निवासी बुसौल, थाना सेमरिया, जिला रीवा।
2. समीर खान पिता मोबीन खान उम्र 20 वर्ष निवासी वार्ड 15, थाना सेमरिया, जिला रीवा।
दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें केंद्रीय जेल रीवा भेज दिया गया।
बरामदगी:
दो मोबाइल फोन, कीमत लगभग ₹50,000
40 सीसी ऑनरेक्स कफ सिरप, कीमत लगभग ₹10,000
पुलिस टीम की भूमिका:
थाना प्रभारी उपनिरीक्षक शिवा अग्रवाल, सउनि संतोष पांडेय, प्र.आर. रामसखा वर्मा, आर. विवेक सिंह, आरक्षक शिवाकांत शर्मा एवं विकास तिवारी ने इस कार्यवाही में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button