छत्तीसगढ़
जुंगाड़ के पास बड़ा हादसा — आर्टिका कार और हार्वेस्टर की भीषण भिड़ंत, दोनों वाहन सड़क से नीचे गिरे; 45 वर्षीय ड्राइवर की मौत
Major accident near Jungad – Artica car and harvester collide, both vehicles fall off the road; 45-year-old driver dies

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद
मैनपुर_सोमवार दोपहर जुंगाड़ के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जहां इन्दागांव से आ रही आर्टिका कार और मैनपुर की ओर से आ रहा हार्वेस्टर आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे जा गिरे।
हादसे में हार्वेस्टर के 45 वर्षीय ड्राइवर की वाहन के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। हार्वेस्टर में दो लोग सवार थे, जिनमें एक सुरक्षित है। कार में बैठे चारों लोग भी बाल-बाल बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हार्वेस्टर साकरा क्षेत्र का बताया जा रहा है।
एसडीएम मौके पर पहुंचे
घटना की सूचना मिलते ही मैनपुर एसडीएम तुलसीदास मरकाम स्वयं मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायज़ा लिया। उन्होंने तुरंत घायल व्यक्ति को मैनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुँचाने के लिए त्वरित व्यवस्था कराई।



