जांजगीर चांपा। पामगढ़ में रविवार को महतारी सेवा समिति का बैठक संस्थापक प्रदीप महंत के उपस्थिति में संपन्न हुआ। बैठक में नारी शक्ति को बढ़ावा देने और महिलाओं को सशक्त बनाने को लेकर चर्चा हुई। इसमें 500 सौ महिलाए बैठक में पहली बार शामिल हुए और सदस्यता ग्रहण की।
समाजिक एकता का परिचय देते हुए नारी सक्ति को बढ़ावा दिए जाने के साथ ही लघु उद्योग स्थापित करने को लेकर चर्चा की गई ताकि उनको आर्थिक रूप से मदद मिले। सभी महिलाओ को रोजगार मिल सके और वे आत्मनिर्भर हो सके तथा शिक्षा पर भी जोर दिया गया ताकि आने भविष्य मे महिलाए शिक्षित हो और विकासशील समाज का निर्माण हो सके।
