महात्मा गांधी सबसे बड़े हिंदू, बीजेपी ने की धर्म के नाम पर राजनीति, हिंदुत्व भाजपा की बपौती नहीं- आचार्य प्रमोद कृष्णन

रायपुर। राजधानी रायपुर में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्यालय राजीव भवन में रखी गई पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के राज्यसभा सांसद विवेक तन्खा और आचार्य प्रमोद कृष्णन ने पत्रकारों से बातचीत की। इसी पत्रकार वार्ता में वरिष्ठ नेता आचार्य प्रमोद कृष्णन का बड़ा बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि हिंदुत्व भाजपा की बपौती नहीं है।

हिंदुत्व की जो परिभाषा बीजेपी देना चाहती है, असल में वह हिंदुत्व है ही नहीं। कांग्रेस हमेशा से हिंदुत्व के रास्ते पर थी। कांग्रेसी महात्मा गांधी के अनुयाई है और उनकी हर सभा की शुरुआत रघुपति राघव राजाराम से होती थी। महात्मा गांधी से बड़ा कोई हिंदू नहीं है, प्रमोद कृष्णन ने ईडी और सीबीआई को बीजेपी का हिडन ऑर्गनाइजेशन बताया, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि इतिहास में तीन मामा हुए हैं तीनों खतरनाक। मध्यप्रदेश में भी शिवराज मामा कलयुग के मामा है। वहीं राज सभा सांसद विवेक तंखा ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेसी सरकार ने बढ़िया काम किया है और अगले चुनाव में बगैर सरकार की वापसी निश्चित है।

Exit mobile version