हमर प्रदेश/राजनीति

अंतिम चरण में 2 जुलाई को होने वाली महारैली, आप प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने लिया कार्यक्रम स्थल का जायजा: कोमल हुपेंडी

रायपुर। न्यायधानी बिलासपुर में होने वाली आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल एवं पंजाब के सीएम भगवंत मान की महारैली की तैयारियां पूरी हो गई हैं। आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी ने बताया कि प्रदेश प्रभारी संजीव झा ने सांइस कॉलेज मैदान का जायजा लिया। उन्होंने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते हुए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। हुपेंडी ने कहा, इस महारैली में दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब के सीएम भगवंत मान और पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री एवं राज्यसभा सांसद डॉ संदीप पाठक समेत प्रदेश प्रभारी संजीव झा और चारों सहप्रभारी शामिल होंगे।

कोमल हुपेंडी ने बताया कि प्रदेशभर से 2 जुलाई को अरविंद केजरीवाल और मान साहब की महारैली शामिल होने के लिए आ रहे हैं। प्रदेश की जनता में महारैली को लेकर गजब का उत्साह दिख रहा है। यह महारैली कोई सामान्य महारैली नहीं है। यह बदलाव की महारैली है। अरविंद केजरीवाल और भगवंत मान साहब की इस महारैली को लेकर प्रदेश के लोगों ने बदलाव का मन बना लिया है। केजरीवाल जी की इस महारैली को पदाधिकारी और कार्यकर्ता बेहद उत्साहित हैं। हुपेंडी ने कहा, महारैली को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के सीएम भगवंत मान संबोधित करेंगे।

हुपेंडी ने कहा, हमारे नेता अरविंद केजरीवाल, भगवंत मान और डॉ. संदीप पाठक और हमारी नीतियां ईमानदार हैं। पार्टी को सोच देश सेवा के प्रति हैं। पार्टी के मुखिया ने हमेशा गरीबों, शोषितों, दलितों, आदिवासियों और महिलाओं के हित में काम किया है। गरीब और अमीर के बीच बनी खाई पाटने का काम किया है। वही खाई अब “आप” छत्तीसगढ़ में पाटने का काम करेगी। प्रदेश की जनता अरविंद केजरीवाल की नीतियों से प्रभावित हो रहे हैं। छत्तीसगढ़ की जनता “एक मौका केजरीवाल को” को देने जा रही है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button