मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव 2023: मध्यप्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के आला प्रशासनिक व पुलिस अफसरों की मीटिंग, बॉर्डर पर बढ़ेगी निगरानी

0 मध्यप्रदेश व छत्तीसगढ़ में 5 माह बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रीवा में हाई लेवल मीटिंग का आयोजन
रीवा @ सुभाष मिश्रा।
इसी वर्ष के अंत तक मध्यप्रदेश में विधानसभा के चुनाव होने जा रहे हैं, चुनाव शांतिपूर्ण ढंग से हो इसके लिए प्रशासनिक अधिकारियों ने अपने स्तर की तैयारियां शुरू कर दी है। इसी को लेकर युवा में हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई। मीटिंग में मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ के सीनियर पुलिस अफसर और युवा संभाग के कमिश्नर एडीजे डीआईजी समेत पुलिस अधीक्षक और रीवा संभाग के सभी कलेक्टर समेत तमाम आला अधिकारी मौजूद रहे।

इनमें तीनों राज्यों के पुलिस अफसरों ने कई अहम मुद्दों पर अपने विचार साझा किए। बैठक में रिवाज ऑन के संभागीय कमिश्नर अनिल सुचारी, एडीजी केपी वेंकटेश्वर राव, डीआईजी मिथिलेश शुक्ला संभाग के सभी कलेक्टर वाराणसी एडीजी डीआईजी समिति छत्तीसगढ़ और प्रयागराज की पुलिस अधीक्षक सहित अन्य पुलिस के अफसर शामिल हुए। अंतरराज्यीय बैठक में तीनों प्रदेश के अफसरों ने एक दूसरे को अपने-अपने राज्यों में होने वाली गतिविधियों के बारे में जानकारियां उपलब्ध कराई। बैठक के दौरान पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने तीनों राज्यों के मोस्ट वांटेड की सूची एक दूसरे से साझा की। बैठक में निर्णय लिया गया कि सीमावर्ती इलाके यूपी के प्रयागराज वाराणसी और छत्तीसगढ़ तीनों राज्यों के बॉर्डर सीसीटीवी कैमरे किए जाएंगे, जिससे कि बॉर्डर पार कर आने जाने वाली हर संदिग्ध व्यक्ति पर नजर रखी जा सके। रीवा जौनपुर डीजे आईजीकेवी वेंकटेश्वर राव ने बताया कि आने वाले विधानसभा चुनाव के मद्देनजर यह मीटिंग की गई है। मीटिंग के दौरान सभी अधिकारियों ने आपस में चर्चा की कि चुनाव के दौरान किसी भी तरह का व्यवधान पैदा ना हो।

Exit mobile version