शारदीय नवरात्र के लिए मां जतमाई धाम तैयार, कलेक्टर ने लिया व्यवस्थाओं का जायजा

Maa Jatmai Dham ready for Sharadiya Navratri; Collector reviews arrangements.

लोकेश्वर सिन्हा, गरियाबंद

गरियाबंद… गरियाबंद के प्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन स्थल मां जतमाई धाम में शारदीय नवरात्र पर्व को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। प्राकृतिक वादियों के बीच स्थित मां जतमाई के दरबार में नवरात्र पर्व पर श्रद्धालुओं की आस्था का सैलाब उमड़ेगी। मंदिर परिसर में ज्योति प्रज्वलन सहित पूजा-अर्चना की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। वहीं, नवरात्र पर्व शुरू होने से पहले कलेक्टर रणबीर शर्मा ने जतमाई धाम पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और मां के दरबार में पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया।

वीओ… प्राकृतिक सौंदर्य से घिरे मां जतमाई धाम में शारदीय नवरात्र को लेकर भक्तिमय माहौल बनने लगा है। पहाड़ियों, हरियाली और झरनों से सजी प्राकृतिक वादियों के बीच विराजमान मां जतमाई के दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। नवरात्र के दौरान मंदिर में ज्योति प्रज्वलन, पूजा-अर्चना और दर्शन को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। नवरात्र पर्व के मद्देनजर कलेक्टर ने धाम पहुंचकर मंदिर परिसर और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया।

धार्मिक आस्था और प्राकृतिक खूबसूरती का अनूठा संगम होने के कारण मां जतमाई धाम न केवल जिले, बल्कि दूसरे राज्य के श्रद्धालुओं के लिए भी विशेष महत्व रखता है। नवरात्र के नौ दिनों तक यहां भक्तिमय वातावरण रहने और बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है।

साथ ही जतमाई समिति द्वारा मंदिर परिसर मे बने मूर्तियों की रंगाई कार्य पूर्ण कर पुरे मंदिर प्रागण और आस पास की साफ सफाई कर लिया गया है और सुरक्षा को लेकर जगह जगह सीसीटीवी भी लगया गया है।

 

 

Exit mobile version