IPL : लखनऊ सुपर जायंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स भिड़ेंगी आज

लख़नऊ। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) और चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के बीच मैच होगा । यह मुकाबला लखनऊ के इकाना क्रिकेट स्टेडियम में दोपहर 3:30 बजे से शुरू होगा । दोनों टीमें इस सीजन में दूसरी बार आमने सामने होंगी । इससे पहले हुए मैच में लख़नऊ को 12 हार मिली थी।

इस सीजन में लखनऊ ने अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 मैच में जीत हासिल की है, जबकि 4 में हार का सामना करना पड़ा है। टीम के पास 10 अंक हैं। लखनऊ अपन पिछला मैच में बेंगलुरु से हार गई थी।

इस सीजन में चेन्नई को अब तक नौ मैचों में पांच में जीत और चार मैचों में हार मिली। चेन्नई के 10 अंक हैं। चेन्नई को उसके पिछले मैच में पंजाब ने हरा दिया था ।

Exit mobile version