भगवान श्रीकृष्ण ने गोवर्धन पर्वत धारण कर प्रकृति से जुड़ने का संदेश दिया : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि हमारे देश में त्यौहार मनाने की संस्कृति है। इसमें गोवर्धन पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने कहा गौवंश का संरक्षण हमारी अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए ज़रूरी है। मुख्यमंत्री ने आह्वान किया कि किसान भाई गौपालन के जरिए दुग्ध व्यवसाय से जुड़ें। सरकार की तरफ़ से उनको अनुदान भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्रीडॉ. यादव ने इस अवसर पर गोवर्धन पूजा के शुभ अवसर पर सभी को बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं।

पूर्व मंत्री श्री जयभान सिंह पवैया द्वारा पिछले लगभग 10 वर्षों से सामूहिक गोवर्धन पूजन का आयोजन किया जा रहा है। गोवर्धन पूजा के ग्यारहवें वर्ष परमुख्यमंत्री डॉ. यादव उनके निवास पर आयोजित गोवर्धन पूजा में शामिल होने पहुँचे। मुख्यमंत्री ने विधि–विधान से गोवर्धन पूजा कर आरती उतारी और प्रदेश की खुशहाली के लिये कामना की।

इस अवसर पर सामाजिक न्याय एवं उद्यानिकी मंत्री श्री नारायण सिंह कुशवाह, ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, सांसद श्री भारत सिंह कुशवाह, पूर्व सांसद श्री विवेक नारायण शेजवलकर, नगर निगम सभापति श्री मनोज तोमरसहितजन–प्रतिनिधि औरअधिकारीउपस्थित थे।

Exit mobile version