भगवान श्रीकृष्ण की लीलाएँ और आदर्श समूचे समाज के प्रेरणास्त्रोत : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

राजाधिराज लव.लाइफ.लीला भगवान श्रीकृष्ण के जीवनलीलाओं का चित्रण करता एक सुपरहिट मेगा म्यूजिकल नाटक है। इस नाट्य के गीतकार श्री प्रसून जोशी, संगीतकार सर्वश्री सचिन-जिगर, निर्माता श्रीमती भूमि नाथवानी और निर्देशक श्रीमती श्रुति शर्मा हैं। नाट्य में भारतीय शास्त्रीय और पश्चिमी सिम्फनी ऑर्केस्ट्रा का सम्मोहक मिश्रण है, जिसमें मंच अभिनेताओं द्वारा लाइव गायन किया गया है। हवेली संगीत, राजस्थानी और गुजराती लोक, सपकरा, रास गरबा और हिंदुस्तानी अर्ध-शास्त्रीय संगीत जैसी कई शैलियों पर आधारित संगीत और कत्थक, रास गरबा, भरतनाट्यम, छऊ और कलारी जैसी नृत्यकलाओं को इस नाट्य में सम्मिलित किया गया है।

Exit mobile version