नगर सैनिक के घर से नगदी सोने चांदी गहने व 3 नग मोबाइल सहित 45 हजार की लूट

रिपोर्टर : लोकेश्वर सिन्हा
गरियाबंद। गरियाबंद कलेक्टर के घर पर संतरी ड्यूटी करने वाले भोजराम गढ़िया नगर सैनिक के घर से नगदी सोने चांदी के गहने व 3 नग मोबाइल सहित करीबन 45 हजार की लूट की घटना को अंजाम दिये।
आपको बता दे कि मामला जिला मुख्यालय के नजदीक ग्राम केशोडार का हैं, जहाँ बाईट देर रात को पानी मांगने के बहाने से घर मे घुसे तीन नकाबपोश बदमाशो ने चाकू तलवार व कट्टा नुमा हथियार को जवान के सर पर अड़ा कर और साथ ही पत्नी और बच्ची के गले पर चाकू टिका कर लूट को अंजाम दिया गया।
वही विरोध करने पर लुटेरों ने नगर सैनिक के पीठ मे चाकू मार दिया। और आलमारी में रखे सोने चांदी के जेवरात सहित नगदी रुपये ले कर भाग गए।
वही देर रात नगर सैनिक के जवान द्वारा अपने पड़ोसी से साथ नगर के सिटी कोटवाती पहुंच कर रिपोर्ट दर्ज कराया गया। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुँच कर पुलिस ने जाँच शुरू की।
वही आपको बता दे कि नगर में एक हफ्ते में कट्टे के दम पर लूट की दूसरी घटना नेशनल हाइवे स्थित पेट्रोल पंप में भी कट्टे के दम पर दिया था, लूट को अंजाम जिसके आरोपी अभी तक पुलिस के पकड़ से बहार हैं।


