छत्तीसगढ़राजनीति

लोकसभा चुनाव संयोजक संतोष कौशिक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा का थामा दामन

बिलासपुर। कांग्रेस पार्टी में इन दिनों भगदड़ मची है, कई नेता पार्टी छोड़कर भाजपा में शामिल हो रहे हैं। एक के बाद एक झटका कांग्रेस को लग रहा है। पहले चरण का मतदान बस्तर में हो रहा है। इधर बिलासपुर से लोकसभा चुनाव संयोजक संतोष कौशिक ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में प्रवेश ले लिया है। उनके साथ जनपद सदस्य राकेश तिवारी समेत कई कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थाम लिया है।

बता दें, तखतपुर विधायक धर्मजीत सिंह की अगुवाई में संतोष कौशिक, तखतपुर जनपद पंचायत अध्यक्ष राजेश्वरी जुगल कौशिक, जनपद उपाध्यक्ष दिव्या नितेश मिश्रा, पूर्व जनपद अध्यक्ष दिनेश कौशिक, जनपद सदस्य रवि सोनी, पूर्व जनपद सदस्य राकेश तिवारी समेत कई कांग्रेसी भाजपा में शामिल हो गए हैं।

दरअसल, लोकसभा चुनाव संयोजक संतोष कौशिक तीन बार तखतपुर विधानसभा सीट से लड़ चुके हैं। वे 2008, और 2013 में बसपा से अपनी किस्मत आजमा चुके हैं। वहीं 2018 में जेसीसीजे से कोशिश कर चुके हैं और इस बार लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान भाजपा में शामिल हो गए हैं। संतोष कौशिक कुर्मी समाज के वर्चस्वधारी नेता माने जाते हैं।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button