पगारिया कॉम्पलेक्स की दर्जन भर दुकानों के तोड़े ताले, ईजहान खान को 24 घंटे के भीतर पुलिस ने किया गिरफ्तार

रायपुर। एक रात में पंडरी पुराना बस स्टैंड स्थित पगारिया कॉम्पलेक्स की दर्जन भर दुकानों के ताले तोड़कर चोरी करने वाले आदतन चोर ईजहान खान को घटना के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आदतन चोर है और पूर्व में भी चोरी, नकबजनी के कई प्रकरणों सहित आर्म्स एक्ट में अलग-अलग थानों से जेल निरूद्ध रह चुका है। आरोपी के कब्जे से चोरी की नगदी रकम व घटना में प्रयुक्त आलाजरब जब्त किया गया है। मामला देवेंद्र नगर थाना का है।
जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल की रात आरोपी ने पंडरी के पुराना बस स्टैंड स्थित पगारिया काम्पलेक्स की 12 दुकानों के ताले तोड़े थे। 10 अप्रैल की सुबह जब दुकानदारों पहुंचे तो उन्होंने देखा कि तालाब टूटे पड़े थे और अंदर गल्ले से नकदी रकम व अन्य सामन गायब थे। दुकानदारों की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना देवेन्द्र नगर में अपराध क्रमांक 152/24 धारा 457, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
आरोपी ने दुकान नंबर 01 आनंद प्रिंटर्स, दुकान नंबर 06, 07 सूर्या होजयरी, दुकान नंबर 15 मेहर मार्केटिंग मेडिकल दुकान, दुकान नंबर 16 कवर होजयरी, दुकान नंबर 45 शिवम बेग, दुकान नंबर 47 डाल कास्मेटिक, दुकान नंबर 66 आर0बी0 ठक्कर एनएक्स, दुकान नंबर 72-73 महाबीर टेक्स, दुकान नंबर 84 मनीषा होजयरी एवं दुकान नंबर 99 रोहित होजयरी में चोरी की थी।
एक साथ 12 दुकानों में चोरी की घटना को गंभीरता से लेते हुए एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट तथा थाना देवेन्द्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थलों का बारिकी से निरीक्षण कर घटना के संबंध में प्रार्थी सहित अन्य दुकानदारों से विस्तृत पूछताछ करते हुए अज्ञात आरोपी की पतासाजी करना प्रारंभ किया गया। टीम के सदस्यों द्वारा घटना स्थल तथा उसके आस-पास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करते हुए प्रकरण में मुखबीर लगाने के साथ ही तरीका वारदात के आधार पर चोरी के प्रकरणों में हाल ही में जेल से रिहा हुए अपराधियों के संबंध में भी जानकारी एकत्र कर अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान टीम के सदस्यों को जानकारी प्राप्त हुई कि राजातालाब नई बस्ती निवासी ईजहान खान जो पूर्व में भी चोरी के प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है, को घटना स्थल के आसपास देर रात्रि संदिग्ध अवस्था में देखा गया था। जिस पर टीम के सदस्यों द्वारा ईजहान खान की पतासाजी कर उसे पकड़ा गया। प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी द्वारा चोरी की उक्त घटना को अंजाम देना बताया गया।
आरोपी ईजहान खान को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की नगदी रकम 7,330/- रूपये, चोरी के पैसों से क्रय की गई 01 नग घड़ी तथा चोरी की घटना में प्रयुक्त आलाजरब जप्त कर आरोपी के विरूद्ध कार्रवाई की गई। ईजहान खान आदतन चोर है, जो पूर्व में भी थाना देवेन्द्र नगर, सिविल लाईन, गोलबाजार सहित अन्य थानों से भी चोरी, नकबजनी एवं आर्म्स एक्ट के कई प्रकरणों में जेल निरूद्ध रह चुका है।
गिरफ्तार आरोपी
ईजहान खान पिता स्व. मुस्ताक खान उम्र 28 साल निवासी नई बस्ती राजातालाब थाना सिविल लाईन रायपुर।
कार्रवाई में निरीक्षक आशीष यादव थाना प्रभारी देवन्द्र नगर, एण्टी क्राईम एण्ड साईबर यूनिट से प्रभारी परेश पाण्डेय, सउनि शंकर लाल धु्रव, प्र.आर. रविकांत पाण्डेय, आर. आशीष राजपूत, राहुल शर्मा, थाना देवेन्द्र नगर से सउनि टी.आर. भारद्वाज, आर. संदीप सिंह एवं रोहित कुमार की महत्वपूर्ण भूमिंका रही।



