VIRAL NEWS
धमतरी के श्यामतराई सब्जी मंडी में 24 दुकानों के ताले टूटे, करीब 50 हजार पार, चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद

धमतरी। जिले के अर्जुनी थाना इलाके के श्यामतराई सब्जी मंडी में बीती रात चोरी का मामला सामने आया है। दरअसल सब्जी मंडी काम्प्लेक्स में बने 24 दुकानों के ताले एक ही रात में टूट गए। इसके बाद अज्ञात चोरों ने करीब 50 हज़ार नकद पार दिए। चोरी की घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।



