छत्तीसगढ़

बिलासपुर में शराब दुकान लूटी, गार्ड घायल

Liquor shop looted in Bilaspur; guard injured.

बिलासपुर: मस्तूरी क्षेत्र के गतौरा स्थित शराब दुकान में डकैतों ने धावा बोलकर गार्ड पर चाकू से हमला कर दिया। लहूलुहान गार्ड को बांधकर डकैतों ने शराब दुकान के लाकर को कटर से काटने का प्रयास किया। इसमें सफल नहीं मिलने पर दुकान से करीब 25 हजार की शराब ले गए। साथ ही गार्ड की मोबाइल और सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ले गए। घायल गार्ड किसी तरह थाने पहुंचा। इसके साथ ही आबकारी विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई।

अधिकारियों की शिकायत पर पुलिस ने डकैतों की तलाश शुरू कर दी है। मस्तूरी टीआइ केसी सिदार ने बताया कि सोमवार की सुबह गतौरा स्थित कंपोजिट शराब दुकान में डकैती की सूचना मिली थी। दुकान के गार्ड ने बताया कि रात करीब दो बजे पांच से छह नकाबपोश दुकान के पास आए। उन्होंने शराब दुकान के गार्ड को धमकाते हुए लूटपाट की कोशिश की। तब दुकान के गार्ड हरकुमार डकैतों से भिड़ गया। तभी दूसरा गार्ड शैलेंद्र भी डकैतों से मुकाबले के लिए सामने आ गया। इससे डकैत घबरा गए।

घबराए डकैतों ने गार्ड हरकुमार पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वे लहूलुहान हो गए। इसके बाद डकैतों ने किसी तरह दोनों गार्ड को काबू में कर बांध दिया। इसके बाद शराब दुकान में घुसकर लाकर को कटर से काटने की कोशिश की। इसमें डकैत सफल नहीं हो सके, तो दुकान से करीब 25 हजार के शराब और गार्ड की मोबाइल व दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर ले गए।

डकैतों के भागने के बाद गार्ड किसी तरह बंधन से मुक्त हुए। उन्होंने आसपास के ग्रामीण को इसकी जानकारी दी। साथ ही मस्तूरी पुलिस और आबकारी विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई। डकैती की सूचना पर मस्तूरी पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

नौ साल पहले हुई थी फायरिंग

करीब नौ साल पहले मस्तूरी स्थित शराब दुकान में लूटपाट की कोशिश हुई थी। इस दौरान लुटेरों ने शराब दुकान के पास फायरिंग भी की थी। इस मामले में पुलिस ने जुर्म दर्ज कर करीब आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार किया था। अब एक बार फिर से गतौरा स्थित शराब दुकान में डकैतों ने धावा बोला है। अब पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है।

सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही पुलिस

डकैती की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी और एसीसीयू की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घायल गार्ड से पूछताछ की। इसके साथ आसपास के गांवों में लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज खंगाल रही है। वहीं पुलिस की साइबर एक्सपर्ट टीम भी मामले की जांच में जुट गई है। सीसीटीवी फुटेज और टावर डंप के सहारे पुलिस की टीम डकैतों का सुराग लगा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button