दंतेवाड़ा में आकाशीय बिजली का कहर, बाजार में मौजूद 11 लोग प्रभावित

Lightning wreaks havoc in Dantewada, affecting 11 people present in the market

दंतेवाड़ा। दंतेवाड़ा जिले के चंदेनार साप्ताहिक बाजार में अचानक आकाशीय बिजली गिरने से बड़ा हादसा हो गया। बाजार में मौजूद लोग इसकी चपेट में आ गए। घटना में कुल 11 लोग प्रभावित हुए हैं, जिनमें एक महिला नीलबती की मौत हो गई, जबकि एक अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं 9 लोग घायल हुए हैं।

हादसे के बाद बाजार क्षेत्र में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और प्रशासन की मदद से सभी घायलों को तत्काल जिला अस्पताल दंतेवाड़ा पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। गंभीर रूप से घायल मरीज की स्थिति पर डॉक्टरों की विशेष निगरानी रखी जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। मृतक की पहचान और अन्य घायलों की जानकारी जुटाई जा रही है। आकाशीय बिजली गिरने की इस घटना से क्षेत्र में शोक और दहशत का माहौल है।

Exit mobile version