गरियाबन्द @ लोकेश्वर सिन्हा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज गरियाबंद जिले के दौरे पर रहे इस दौरान उन्होंने राजिम विधानसभा के केंद्रीय चुनाव कार्यालय का उद्घाटन किया वहीं धर्मांतरण के मुद्दे पर साव ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि इसकी शुरुवात राज्य में बैठी कांग्रेस सरकार ने की है, कांग्रेस सरकार के संरक्षण में राज्य में बड़े पैमाने पर धर्मांतरण हो रहा है, नारायणपुर में हुई घटना इसका जीता जागता उदाहरण है, धर्मांतरण न रोक पाना सरकार की विफलता है, आदिवासी समाज के लोग धर्मांतरण का विरोध करते है, तो उन्हे जेल में डाल दिया जाता है, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कांग्रेस और भूपेश सरकार पर जमकर निशाना साधा और साल 2023 में राज्य में भाजपा की सरकार बनने का दावा किया।
कांग्रेस सरकार के संरक्षण में राज्य में बड़े पैमाने पर हो रहा धर्मांतरण – अरुण साव
