भाजपा जिला अध्यक्ष ने गोठान का किया औचक निरीक्षण
बलरामपुर @ सोमनाथ यादव। भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ प्रदेश संगठन के आह्वान पर जाबो गोठान खोलबो पोल प्रदेश व्यापी अभियान अंतर्गत आज भाजपा जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने ज़िला-बलरामपुर,विकासखंड शंकरगढ़ के बेलसर, महुवाडीह (जहां मुख्यमंत्री जी का आगमन भी हो चुका हुआ है) गोठान का औचक निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि गोठानों में लाखों रुपए खर्च हुए, परंतु गोठान में एक भी गाय नहीं पाया गया और और न चारा का व्यवस्था मिला, वहीं गोबर खरीदी के नाम पर भ्रष्टाचार हो रहा है, भूपेश बघेल की कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार चरम पर है, लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद जिले में बने सभी गोठान सुने पड़े हैं। यह जांच का विषय है।
गोठान निरीक्षण के दौरान भाजपा जिला महामंत्री संजय सिंह,जनपद अध्यक्ष शिवशंकर पैकरा, मंडल अध्यक्ष दिनेश पैकरा, बुधना राम, नीरज मिश्रा, अभय पैकरा सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे।
