छत्तीसगढ़

लैलूंगा पुलिस ने किया ओड़िसा से ट्रैक्टर में लाई जा रही 136 बोरी अवैध धान जब्त

रायगढ़। दीगर राज्यों से जिले में अवैध धान खपाए जाने को रोकने थाना प्रभारीगण द्वारा मुखबिर सक्रिय कर रखा गया है, और सूचनाओं पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में लैलूंगा पुलिस ने ओड़िसा से ट्रैक्टर में लाई जा रही 136 बोरी अवैध धान जब्त किया है, वहीं दूसरे मामले में चक्रधर नगर पुलिस ने 26 क्विंटल अवैध धान जब्त किया है।

थाना प्रभारी लैलूंगा निरीक्षक मोहन भारद्वाज को ग्राम भ्रमण के दौरान मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि, ग्राम मुडापारा नारायणपुर का करण  यादव उड़ीसा से ट्रैक्टर में धान लेकर कोड़ामई के रास्ते गांव आ रहा है। सूचना पर तत्काल थाना प्रभारी हमराह स्टाफ के साथ कोड़ामई रास्ते पर नाकेबंदी कर संदेही को ट्रैक्टर में धान लाते हुए पकड़े। ट्रैक्टर में 40-40 किलो के 136 बोरी धान कुल वजन 54 क्विंटल का रखा हुआ मिला। पूछताछ पर वाहन चालक करण यादव पिता पितांबर यादव उम्र 19 साल निवासी मुडापारा नारायणपुर थाना लैलूंगा ने उड़ीसा से धान लाना स्वीकार किया। थाना प्रभारी द्वारा अनावेदक ट्रैक्टर चालक करण यादव पर धारा 102 सीआरपीसी के तहत कार्यवाही कर अनुविभागीय अधिकारी लैलूंगा के न्यायालय में इस्तगाशा पेश किया गया है और पृथक से खाद्य विभाग को सूचना दी गई है।

पिकअप से 26 क्विंटल धान जब्त 

दूसरे क्रम में साइबर सेल की टीम को कल मुखबिर से सूचना मिली कि पचगांव उड़ीसा से एक पिकअप में धान लोड होकर गांव के रास्ते रायगढ़ लोईंग जाने निकली है। जिसपर चक्रधरनगर पुलिस की टीम ने आज सुबह लोइंग मुख्य मार्ग पर नाकेबंदी में तिरपाल से ढके उड़ीसा पासिंग पिकअप वाहन को रोका गया। वाहन को चेक करने पर पिकअप में 60 कट्टा धान कुल वजन 26 क्विंटल लोड था। वाहन चालक सागर सतनामी पिता नरहरि सतनामी उम्र 32 साल निवासी ग्राम पचगांव झाड़ू पारा थाना रेंगली जिला झारसुगुडा ओड़िशा धान के संबंध में कोई संतोषजनक जवाब नहीं देने पर थाना प्रभारी चक्रधर नगर निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा खाद्य विभाग को सूचना दी गई। मौके पर फूड इंस्पेक्टर संजीत भगत के सुपुर्द अवैध धान मय ट्रैक्टर सुपुर्द किया गया । खाद्य विभाग अवैध धान पर अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button