छत्तीसगढ़

कुसमी जनपद पंचायत को मिले नए प्रभारी सीईओ, मुन्ना लाल ध्रुवे ने संभाला कार्यभार

Kusmi Janpad Panchayat gets a new in-charge CEO; Munna Lal Dhruve has assumed charge.

कुसमी को मिलेगी विकास की नई रफ्तार कर्मचारियों से बेहतर समन्वय के साथ काम करने का आह्वान 

 

कुसमी/(शोएब सिद्दिकी)जनपद पंचायत कुसमी के नवपदस्थ प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुन्ना लाल ध्रुवे ने मंगलवार को अपना पदभार ग्रहण कर लिया। पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा जनपद पंचायत के विभिन्न विभागों की कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

 

इस दौरान उन्होंने कहा कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से टीम भावना के साथ कार्य करने तथा लंबित मामलों का समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

 

श्री ध्रुवे ने कहा कि ग्रामीण विकास, पंचायतों में चल रहे निर्माण कार्यों की गुणवत्ता, स्वच्छता, पेयजल, मनरेगा तथा अन्य विकास योजनाओं की नियमित समीक्षा की जाएगी। उन्होंने आम नागरिकों की समस्याओं का त्वरित समाधान करने और पारदर्शी एवं जवाबदेह प्रशासन देने की प्रतिबद्धता भी जताई।

 

नए प्रभारी सीईओ के पदभार ग्रहण करने से जनपद पंचायत के कार्यों में और अधिक गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button