जगदलपुर
कोरबा के डॉ. देवेंद्र कश्यप बने भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक-गरियाबंद भाजपा में हर्ष, भाजपा जिला मंत्री डॉ. मनीष ने दी बधाई
Korba's Dr. Devendra Kashyap became the state convener of the BJP Medical Cell - Gariaband BJP rejoices, BJP District Minister Dr. Manish congratulates

देवीचरण ठाकुर गरियाबंद
गरियाबंद– भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश में संगठनात्मक मजबूती की दिशा में एक और बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को 17 प्रकोष्ठों के नवनियुक्त पदाधिकारियों की सूची जारी की। प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं संगठन महामंत्री पवन साय की अनुशंसा पर कोरबा के चर्चित चिकित्सक एवं संगठन के सक्रिय कार्यकर्ता डॉ. देवेंद्र कुमार कश्यप को भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, छत्तीसगढ़ का प्रदेश संयोजक नियुक्त किया गया है।
डॉ. कश्यप की नियुक्ति को चिकित्सा क्षेत्र और भाजपा संगठन, दोनों में एक मजबूत और प्रभावी नेतृत्व के रूप में देखा जा रहा है। उनकी लंबे समय से सेवा भावना और पार्टी के प्रति समर्पण को ध्यान में रखते हुए प्रदेश नेतृत्व ने यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपने का निर्णय लिया है।
इधर गरियाबंद जिले में भी इस नियुक्ति की गूंज सुनाई दी। भाजपा जिला मंत्री डॉ. मनीष ने डॉ. कश्यप को बधाई देते हुए कहा कि—
“डॉ. देवेंद्र कश्यप की नियुक्ति भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के लिए नई ऊर्जा लेकर आएगी। संगठन को एक संवेदनशील, अनुभवी और जमीनी कार्यकर्ता का नेतृत्व मिलेगा। प्रदेशभर में स्वास्थ्य गतिविधियों को मजबूती देने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएँगे।”
डॉ. कश्यप की नियुक्ति को भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदेश के स्वास्थ्य ढांचे में संगठनात्मक रूप से नई दिशा देने वाला कदम बताया है। उनकी अगुवाई में चिकित्सा प्रकोष्ठ की सक्रियता बढ़ने और जनहित से जुड़े स्वास्थ्य अभियानों को गति मिलने की अपेक्षा की जा रही है।



