VIRAL NEWS
IPL में आज कोलकाता नाइट राइडर्स और पंजाब किंग्स में होगा मुकाबला

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में आज कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और पंजाब किंग्स (PBKS) के बीच मैच होगा। कोलकाता के ईडन गार्डन स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से मैच शुरू होगा। इस सीजन में दूसरी बार कोलकाता और पंजाब इस सीजन आमने सामने होंगी । इससे पहले हुए मैच में पंजाब ने 7 रन से जीत हासिल की थी।
कोलकाता को इस सीजन अब तक खेले गए 10 मैचों में 4 जीत और 6 में हार मिली है। टीम के पास केवल आठ पॉइंट्स हैं। वहीं पंजाब को इस सीजन अब तक खेले गए 10 मैचों में से 5 में जीत और 5 में हार मिली है। टीम के पास 10 पॉइंट्स हैं।


