छत्तीसगढ़
मैंनपुर में खाद की किल्लत को लेकर किसान संघर्ष समिति ने खोला मोर्चा
Kisan Sangharsh Samiti opened a front against the shortage of fertilizers in Mainpur

लोकेश्वर सिन्हा,गरियाबंद
गरियाबंद के आदिवासी ब्लॉक मैंनपुर में खाद की किल्लत को लेकर किसान संघर्ष समिति ने मोर्चा खोला हुआ है। आज बरसते पानी के बीच सैकडो किसान एसडीएम दफ्तर पहुंचे, और सप्लाई के लिए आए दो ट्रक खाद को जल्द ही सहकारी समितियों के माध्यम से तीन दिन के भीतर किसानों को नहीं बंटवाने की स्थिति में नेशनल हाइवे जाम कर प्रदर्शन करने को चेतावनी दिया है। दरअसल इस इलाके में यूरिया और डीएपी खाद की सप्लाई मांग के अनुरूप नहीं हुआ है।किसान संघर्ष समिति ने आज नेशनल हाइवे जाम की चेतावनी दिया था। पर इस प्रदर्शन से पहले ही प्रशाशन ने डबल लोक तक यूरिया पहुंचा दिया। जिसके बाद आज चक्का जाम के बजाए किसानों ने अफसरों के साथ बात करने सहमति दिया था। किसानों ने क्षेत्र में हो रहे खाद की कालाबाजारी के खिलाफ भी कार्यवाही करने की मांग रखी है।




