किरंदुल पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपी को 24 घंटे के अंदर किया गिरफ्तार

रिपोर्ट – किशोर कुमार रामटेके
किरंदुल। 8 नवंबर 2023 को शाम थाना किरंदुल में एक नाबालिक के साथ 7 नवंबर 2023 को दुष्कर्म होने के संबंध में रिपोर्ट आने से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर तत्काल धारा 376 भा. द.वि. 4, 6 pocso एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। बाद पुलिस अधीक्षक दंतेवाड़ा गौरव राम प्रवेश रॉय द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आर. के. बर्मन, SDOP किरंदुल कपिल चंद्रा के मार्गदर्शन व थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू के नेतृत्व में उप निरीक्षक रेवा राम साहू, उप निरीक्षक दीनानाथ वैष्णव, ASI सोमारू कडती, भीमा कडती, प्रधान आरक्षक 415 प्रभात एक्का, आरक्षक 131 जोगा का टीम गठित कर तत्कालधरपकड़ हेतु रवाना किया गया था।
उक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर आरोपी- जोगा राम कडती पिता पोदिया कडती उम्र 36 वर्ष निवासी पेरमापारा मदाड़ी थाना किरंदुल को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा गया।



