केजरीवाल पर लगा प्रतिबंधित आतंकी संगठन से राजनीतिक चंदा लेने का आरोप

नई दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। वह पहले ही कथित शराब घोटाले के आरोप में तिहाड़ में बंद हैं। अब उन पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस से राजनीतिक चंदा लेने का आरोप लगा है।

दिल्ली के उपराज्यपाल ने इसकी एएनआई जांच की सिफारिश कर दी है। सूत्रों के मुताबिक उपराज्यपाल को शिकायत मिली है कि आम आदमी पार्टी ने सिख फॉर जस्टिस से 16 मिलियन डॉलर का फंड लिया है। उपराज्पाल को लिखे पत्र में बताया गया है कि यह चंदा कट्टर खालिस्तानी समर्थक देवेंद्र पाल भुल्लर की रिहाई में मदद करने और खालिस्तानी भावनाओं को बढ़ावा देने के एवज में मिला है।

Exit mobile version