नई दिल्ली । टीम इंडिया के मौजूदा हालात और हेड कोच गौतम गंभीर को लेकर उठ रहे सवालों के बीच 1983 विश्व कप विजेता कप्तान कपिल देव ने कोचिंग की भूमिका पर बेबाक राय रखी है। कपिल देव का मानना है कि आधुनिक क्रिकेट में हेड कोच का काम तकनीकी सिखाने से ज्यादा खिलाड़ियों का सही तरीके से प्रबंधन करना होता है। हाल ही में भारत को अपने घरेलू मैदान पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा था। इसके बाद गौतम गंभीर की रणनीति पर सवाल खड़े हुए। आलोचकों का कहना है कि उन्होंने टीम में जरूरत से ज्यादा बदलाव किए और पार्ट-टाइम खिलाड़ियों पर अधिक भरोसा जताया।
कपिल देव ने बताया गौतम गंभीर के लिए असली रोल
Kapil Dev reveals the real role for Gautam Gambhir
