छत्तीसगढ़

कांकेर पुलिस ने बैनर, पोस्टर बांटने आए 6 नक्सली समर्थकों को किया गिरफ्तार

कांकेर। कांकेर पुलिस ने 6 नक्सली समर्थकों को गिरफ्तार किया है। ये लोग नक्सलियों के प्रचार-प्रसार के लिए बैनर, पोस्टर बांटने आए थे। अंतागढ़ थाना क्षेत्र के नवागांव में पुलिस ने चेक पोस्ट के पास नक्सलियों का प्रचार-प्रसार कर रहे सदस्य को गिरफ्तार किया है। इनके पास से नक्सली बैनर, पोस्टर बरामद किया गया है। वहीं, तीन मोटरसाइकिल को जब्त किया गया है।

कांकेर पुलिस ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि बड़ेधौसा के जंगल से अंतागढ़ शहर की ओर नक्सलियों का बैनर-पोस्टर लगाने और नक्सली संगठन का प्रचार-प्रसार करने के लिए नक्सल सदस्य आने वाले हैं। सूचना पर थाना प्रभारी अंतागढ़ के नेतृत्व में पुलिस टीम रवाना हुई थी। नवागांव नदी पुलिया के पास सड़क पर पुलिस ने मोबाइल चेक पोस्ट लगाया था। इस दौरान आमागांव तरफ से अंतागढ़ आ रहे तीन बाइक पर कुल छह नक्सल प्रचार-प्रसार सदस्यों को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

पूछताछ करने पर अपना नाम लखन लाल नुरूटी, शैलेंद्र कुपाल, सुकरेन ध्रुव, हेमराज मंडावी, हरिश कुमार बघेल, सुनतेर गावड़े ग्राम बड़ेधौसा के नक्सल प्रचार-प्रसार सदस्य को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों ने पुलिस को बताया है कि प्रचार-प्रसार सदस्य के रूप में काम करना कबूल किया तथा अपने साथ रखे माओवादियों के तीन लाल कलर के बैनर, 50 पंपलेट को अंतागढ़ शराब भट्ठी के पास लगाने वाले थे।

itehelka

Tehelka Ind, the leading news channel in India, is dedicated to delivering the latest and most accurate news to its viewers. With a team of experienced journalists and reporters, Tehelka Ind covers all aspects of news, from politics and business to entertainment and sports. Our commitment to impartiality and accuracy has made us a trusted source of news for millions of viewers across the country.

Related Articles

Back to top button